back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस अधीक्षक ने स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ाया

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जिले में शंकरपुरम सरकारी बाल विद्यालय के छात्र उस समय हतप्रभ रह गए जब जिला पुलिस अधीक्षक एस सेल्वाकुमार ने स्कूल का औचक निरीक्षण करने के दौरान वहां बच्चों को पढ़ाया तथा उन्हें सफलता के गुर सिखाए। वह 19 फरवरी को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जिले में सुरक्षा पहलुओं और संवेदनशील बूथों की जांच के लिए स्कूल के दौरे पर थे। जब पुलिस अधीक्षक ने कक्षा में प्रवेश किया तो छात्रों और शिक्षकों को भी इसकी जानकारी नहीं थी और इसके बाद उन्होंने छात्रों को पढ़ाना शुरू किया । तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक सेल्वाकुमार ने छात्रों को मानव आंख के बारे में पढ़ाया और आंखों में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करने में आईरिस की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षकों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने छात्रों से कहा कि वे कोई भी विषय मजबूरी से पढ़ने के बजाए रुचि और उत्साह से सीखें । उन्होंने छात्रों को पढ़ाई में उत्कृष्टता के लिए कुछ टिप्स भी दिए। इसके बाद उन्होंने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्राओं को भूगोल पढ़ाया। श्री सेल्वाकुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, तमिलनाडु के स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू हुई हैं और मेरा यह दौरा छात्रों को प्रेरित करने और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए था। स्कूल के पाठ्यक्रम में भी काफी बदलाव आया है। मैंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अवधारणाओं के आधार पर अध्ययन करें और रटने के बजाय सीखने की प्रक्रिया का आनंद लें। –आईएएनएस जेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵