the-speed-of-corona-in-jharkhand-is-very-low-146-new-patients-found
the-speed-of-corona-in-jharkhand-is-very-low-146-new-patients-found

Jharkhand Corona : राज्य में कोरोना हुआ धीमा, केवल 146 नए केस मिले

रांची, 18 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हर रोज कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 443मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ 146 नए केस मिले हैं। वैसे इस बीच राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में रांची से एक और बोकारो से दो मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, बोकारो से नौ, चतरा से छह, देवघर से सात, धनबाद से 19 और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 14 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से चार, गिरिडीह से सात, गोड्डा से 11, गुमला से चार,हजारीबाग से नौ,जामताड़ा से छह और खूंटी से दो मरीजों के मिलने की खबर है। राज्य में कोडरमा में छह, लातेहार दो, लोहरदगा एक, पलामू छह और रामगढ़ में छह मरीज मिले हैं, जबकि साहेबगंज और सरायकेला में एक-एक मरीज की पहचान हुई है। उधर, सिमडेगा से पांच और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से नौ मरीज मिले है। इनके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख,44 हजार, 129 गयी है। राज्य में अब तक 92 लाख, 58 हजार, 482 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। इनमें एक हजार,946 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 3 लाख,37 हजार,088 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 095 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.95प्रतिशत है। प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 नए केस मिले हैं, जबकि जिले में एक मरीज की मौत हुई है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 520 है। राजधानी के अस्पतालों से 189 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक कुल 85 हजार, 023 पॉजिटिव केस आए, जिनमें से 82 हजार, 916 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in