the-number-of-corona-infected-in-the-northeast-started-decreasing
the-number-of-corona-infected-in-the-northeast-started-decreasing

पूर्वोत्तर में कोरोना का ग्राफ आया नीचे

गुवाहाटी, 07 जून (हि.स.)। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। पूर्वोत्तर में भी अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटती नजर आ रही है। खासकर असम में जहां एक समय संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के ऊपर चला गया था, अब घटकर दो हजार के करीब रह गया है। मृतकों की संख्या में भी कमी आयी है। हालांकि, पूरे पूर्वोत्तर में अभी संक्रमितों की संख्या पांच हजार से भी अधिक है। पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 100 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 66 हजार, 908 हो गई है। इनमें पांच लाख, 71 हजार, 229 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कुल छह हजार, 732 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 86 हजार, 797 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 635 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 78 मरीजों की मौत हुई है। असम में दो हजार, 228 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 34 हजार, 942 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 80 हजार, 419 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 76 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 49 हजार, 518 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 658 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 654 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 231 हो गई है। इनमें 48 हजार 135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 532 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 518 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 555 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 823 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हजार, 230 है जबकि 45 हजार, 165 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 646 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 184 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 881 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 488 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 38 हजार, 718 हो गई है जबकि 32 हजार, 471 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 690 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार, 583 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 664 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 223 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 336 है जबकि 25 हजार, 618 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 381 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 593 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 125 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। उधर, नगालैंड में 77 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 773 है। राज्य में कुल 16 हजार, 974 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 160 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 732 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 426 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 340 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 111 हो गई है। इनमें से 12 हजार, 296 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 247 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 306 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 273 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीज की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 267 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 567 हो गई है। इनमें से 10 हजार, 151 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि तीन हजार, 363 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/ प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in