नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । पंजाब पुलिस अमृतपाल के 6 साथियों के खिलाफ सख्त नजर आ रही है। इन सभी पर से NSA हटा दिया जाएगा। उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से वापस पंजाब लाया जाएगा। पंजाब सरकार ने इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जारी रखने से इनकार कर दिया है। कल से अमृतपाल सिंह के साथियों को पंजाब लाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इस मामले में पंजाब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह के साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
6 साथियों पर लगा है NSA
खालिस्तानी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 6 साथियों पर NSA लगा है, जिसके तहत सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। मगर पंजाब पुलिस अब उन्हें वापस लाना चाहती है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इन सभी पर NSA लगा था, लेकिन पंजाब सरकार इसे जारी नहीं रखना चाहती है। अब इन पर से NSA हटा दिया जाएगा। जिसके बाद पंजाब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी।
थाने पर किया था हमला
बता दें कि, खालिस्तानी संगठन के चीफ अमृतपाल के साथियों ने पंजाब के अजनाला थाने पर अटैक कर दिया था। इस हमले का नेतृत्व खुद अमृतपाल सिंह ने किया था। ऐसे में हमलावरों पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया था और सभी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के अंतर्गत सभी आरोपियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला साल 2023 का है। 23 फरवरी को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी साथी लवप्रीत सिंह तूफान को अरेस्ट किया था। इस गिरफ्तारी के खिलाफ खालिस्तानी संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह ने अपने 200-250 साथियों के साथ थाने पर हमला बोल दिया। अमृतपाल समेत उसके सभी साथी हथियारों से लैस थे। अमृतपाल भीड़ के साथ थाने पर हमला कर दिया और अपने साथी को छुड़ा लिया। इस घटना में 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए थे।





