back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान: बिगड़ने वाला है मौसम! मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी ओलावृष्टि की चेतावनी

इंडियन मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने एक बार फिर मौसम के करवट लेने के संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 मार्च को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। दोपहर करीब 3 बजे के बाद दिल्ली NCR में तेज बारिश देखी गई थी। अब मौसम विभाग ने हरियाणा और यूपी के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर को कुछ राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इनमें पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर शामिल हैं। 

मौसम विभाग ने जताया अनुमान 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को लेकर अनुमान जताया है कि 15 मार्च की रात और कल यानी 16 मार्च 2025 की सुबह गरज और बिजली के साथ हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। हवाओं की रफ्तार भी तेज रहेगी जो की 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। पूर्वोत्तर के भी कुछ राज्य इसकी चपेट में आ सकते हैं। पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मणिपुर में आज रात 15 मार्च 2025 के दौरान बिजली के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है जबकि तेज गरज और हवाओं की रफ्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है। 

होली के दिन भी जमकर बरसे थे बादल 

मौसम विभाग ने 14 मार्च को होली के दिन भी बारिश का अनुमान जताया था। दोपहर 3 बजे के करीब दिल्ली एनसीआर में जमकर बारिश हुई जिसने होली की उमंग को और दोगुना कर दिया था। तेज बारिश के बाद तापमान में करीब 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई थी। शुक्रवार रात की बात करें तो दिल्ली में पर 25 डिग्री के आसपास बना हुआ था। जबकि शनिवार की सुबह एक तेज धूप के साथ शुरू हुई थी लेकिन कल की बारिश के बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵