back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश को आजाद कराने में वंदे मातरम् की महत्वपूर्ण भूमिका – प्रो. गिरीश त्रिपाठी

– बंकिमचंद्र की जयंती पर किया गया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन प्रयागराज, 27 जून (हि.स.)। प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन समिति की ओर से राम वाटिका कर्नलगंज में वंदे मातरम् गीत के लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने वंदे मातरम् गीत को भारत की आजादी का महत्वपूर्ण गीत बताया। कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के सभी वर्ग के लोगों को देश भक्ति और देश के बारे में जानने का अवसर मिलता है। अंग्रेजी शासनकाल में हमारा देश दासता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उस दौर में वंदे मातरम् गीत के गायन से लोगों में नए उत्साह और जोश का संचार हुआ। देश को आजाद कराने में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और उनके गीत वंदे मातरम् की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम के संयोजक काशी प्रांत भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त ने कहा कि वंदे मातरम् गीत से आजादी की लड़ाई का नया सवेरा उदित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रयाग का बहुत ही पुराना गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रयाग के गौरव को बनाए रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए यह संकल्प लिया है कि आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। ताकि प्रयाग व देश की गरिमा के बारे में आने वाले पीढ़ी को समुचित ज्ञान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सबसे पहले वंदे मातरम् का गायन होता है। फूलपुर क्षेत्र के सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक सुरेंद्र चौधरी, महानगर बीजेपी अध्यक्ष गणेश केसरवानी, वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित, पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह के अलावा अन्य कई लोगों ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वेद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश पांडेय, माया द्विवेदी, राजेश केशरवानी, सुरेश चन्द्रा, अरुण अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमिंदर घोष, संगीतकार सुधांशु दुबे, अनिल भट्ट, विजय श्रीवास्तव, डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय, अश्वनी पटेल, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल आदि सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत का गायन किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...