back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: दिल्‍ली समेत इन राज्‍यों में शुरू हुआ गर्मी का सितम, हफ्तेभर तपन और लू के आसार 

कुछ राज्‍यों में हीट वेव की स्थि‍‍ति भी बनने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में अब तेज तपन का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां अप्रैल, मई और जून महीने में सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी पड़ेगी।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। अप्रैल का दूसरा सप्‍ताह आज से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्‍ताह में तेज गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। दिल्‍ली समेत देश के 11 राज्‍यों में अब लोगों का गर्मी का सितम सहना पड़ेगा। कुछ राज्‍यों में हीट वेव की स्थि‍‍ति भी बनने के आसार हैं। अगले चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री का उछाल आ जाएगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में 9 और 10 अप्रैल को बारिश की संभावना है।

कहां कितना बढ़ेगा तापमान 

मौसम विभाग के अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण प्रायद्वीपीय पठार में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। वहीं मध्य भारत में भी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा और गुजरात में भी अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी देखने को मिलेगी। 

गुजरात और राजस्‍थान में चलेगी हीट वेव  

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे सप्‍ताह गुजरात और राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में हीट वेव चल सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भी भीषण लू के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 से 10 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती है। वहीं पंजाब, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल तक हीटवेव के आसार हैं।

कई राज्‍यों में बारिश के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार केरल में 7 अप्रैल, कर्नाटक में 8 अप्रैल तक, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 10 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में 9 अप्रैल को ओलावृष्टि के आसार हैं। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 9 और 10 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में रहेगी तेज तपन 

उत्तर प्रदेश में अब तेज तपन का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां अप्रैल, मई और जून महीने में सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी पड़ेगी। इन तीनों महीनों यूपी के अधिकांश इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के अनुसार दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रह सकता है। बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी और चित्रकूट धाम मंडल के सात जिलों में भीषण गर्मी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...