back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिवार वालों ने पत्नी को आशिक के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा, सूचना मिलते ही पति ने घर पहुंच पत्नी को….

Bihar Crime: एक दिन आरोपी पति के परिवार वालों ने पत्नी को उस व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के मधेपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या हुई है, उसका आरोपी व्यक्ति से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद आरोपी पति अपने रोजगार के सिलसिले में घर से दूर चला गया था। इसी बीच उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम संबंध बन गए। वे अक्सर मिलते रहते थे। एक दिन आरोपी पति के परिवार वालों ने पत्नी को उस व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई

इसके बाद परिवार वालों ने पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी आरोपी पति को दी। आरोपी पति सूचना मिलते ही घर पहुंचता है और पत्नी को बेरहमी से पीटने लगता है, जिसके कारण पत्नी बेहोश हो गई। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की इतनी बेहरमी से पिटाई की थी कि वह बुरी तरह घायल हो गई थी। पत्नी को बेहोश हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के अंतगर्त पड़ने वाले कमलपुर की है। वहींपुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम शंकर शर्मा है, उसकी चार साल पहले पूर्वी दिल्ली की सुमन से प्रेम विवाह हुआ था। शंकर शर्मा सुमन को पूर्वी दिल्ली से भगा कर लाया था और अपने गांव में जाकर उससे शादी कर ली थी। 

जानकारी के अनुसार शंकर शर्मा के काम के सिलसिले में घर से दूर चले जाने के बाद सुमन का चिकनोटवा गांव के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल गया था। जिसके साथ शंकर शर्मा के परिवार वालों ने सुमन को अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद परिवार वालों ने शंकर शर्मा को इस घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद शंकर शर्मा ने अपनी पत्नी सुमन को पीट पीट कर मार डाला। सुमन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वहीं पुलिस ने आरोपी पति शंकर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़: दो महिलाओं ने बताई हकीकत, जानिए कैसे हुआ हादसा जिसमें 8 लोगों की हुई मौत और कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵