back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झूठ की बिसात बिछाने के माहिर अखिलेश का दोहरा चरित्र तो जगजाहिर है : सुरेश खन्ना

लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि झूठ की बिसात बिछाने के माहिर अखिलेश का दोहरा चरित्र तो जगजाहिर है। सुरेश खन्ना ने आज यहां जारी बयान में कहा कि योगी सरकार की उपलब्धियां बर्दाशत नहीं हो रही हैं। विपक्ष तिलमिलाया हुआ है इसलिये लगातार उनके नेता झूठे और बेबुनियाद बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। कहा कि प्रदेश के गरीबों के आरक्षण का पुरजोर विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र से दुनिया वाकिफ है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने बिना भेदभाव के कोरोना काल में समाज के हर वर्गों के लिये काम किया है चाहे वह दलित हो, पिछड़ा हो या फिर सवर्ण हो। योगी सरकार ने अपनी ²ढ़ इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए नौकरी में गरीब-सवर्णों को आरक्षण देने का ऐलान किया और उसे पूरा भी करके दिखाया। उन्होंने कहा है कि विपक्ष को यूपी में योगी सरकार के काम नजर नहीं आ रहे हैं। कोई मुद्दा मिल नहीं रहा है तो जनता में बढ़ते जनआक्रोश की झूठी बुनियाद गढ़ने में लग गये हैं। किसानों की विरोधी रही समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम नहीं हुए उसे यूपी सरकार ने करके दिखाया है। कहा कि प्रदेश में सोमवार को 11 लाख 83 हजार से अधिक किसानों से 52.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों को 10401.54 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीद की तिथि बढ़ा कर 20 जून कर दी है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार कुल रुपये 136,278.75 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान भी कराया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में योगी सरकार का कोविड प्रबंधन बहुत कारगर साबित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना काल में जीवन और जीविका की मुहिम ने दुनिया में प्रशंसा पाई है। देश में यूपी पहला राज्य है, जिसने सूबे में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू किया जबकि अन्य प्रदेशों में पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: नए किरदार के साथ लौटेगा पहले सीजन का अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अब नए मोड़ और ट्विस्ट के साथ दर्शकों...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...