back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दोहा में दस दिन से पड़ा है झारखंड के मजदूर का शव, कोई नहीं सुन रहा घरवालों की गुहार

रांची, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के एक शख्स गोविंद महतो की लाश पिछले दस दिनों से अरब देश कतर में पड़ी है। वह कतर की राजधानी दोहा में इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन लाइन तैयार करने वाली एक कंपनी में मजदूरी करता था। घरवालों को उसकी मौत की खबर दी गई है, लेकिन लाश कब और कैसे आएगी, इसके बारे में कोई कुछ बता नहीं रहा। परिवार के मुखिया और घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत की खबर से पूरा परिवार टूट गया है। झारखंड में प्रवासी मजदूरों के हक के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने राज्य और केंद्र सरकार से गोविंद महतो का शव मंगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 45 वर्षीय गोविंद महतो गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा ग्राम का रहने वाला था। उसकी पत्नी बसंती देवी कहती हैं कि घर-परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। अच्छे रोजगार के लालच में वह कतर गये थे। बसंती देवी के मुताबिक वह एलएनटी की ट्रांसमिशन कंपनी में मजदूरी करते थे। बीते 24 मार्च 2022 को उनकी मौत खबर दी गई तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गोविंद महतो की मौत इसके दो दिन पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी कहती हैं कि नौ-दस दिन बाद भी पता नहीं है कि दोहा से उसके पति का शव यहां कैसे आयेगा। इस बारे में कंपनी में बार-बार फोन करने के बावजूद कोई साफ जवाब नहीं मिल रहा है। वह अफसरों के पास दौड़ लगा रही है, लेकिन अभी तक कहीं से इस संबंध में ठोस आश्वासन तक नहीं मिला है। घर में चूल्हा-चौकी बंद है। बच्चों के आंसू थम नहीं रहे। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...