back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकियों, नक्सलियों और चीनी सेना से लोहा लेते शहीद हुए झारखंड के तीन जवानों के आश्रितों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र और 10-10 लाख की सहायता दी

रांची, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। गलवान घाटी में 16 जून 2020 को चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड के साहिबगंज निवासी सैनिक कुंदन कुमार ओझा की आश्रित नम्रता कुमारी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साहिबगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनके परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि पहले ही दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने 2 जुलाई 2020 को श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ के जवान झारखंड निवासी कुलदीप उरांव की आश्रित वंदना उरांव को भी 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की। वे बंगाल पुलिस में पहले से ही कार्यरत हैं। इनके अलावा 11 मई 2020 को छत्तीसगढ़ में उग्रवादी हमले में शहीद साहिबगंज के रहनेवाले सीआरपीएफ जवान मुन्ना यादव की आश्रित निताई कुमारी को 10 लाख की अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान गयी। झारखंड सरकार की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र पहले ही मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को साहिबगंज में झारखंड आम्र्ड पुलिस-9 के प्रशिक्षु आरक्षियों के पासिंग आउट का निरीक्षण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके कंधों पर आज से एक नई जिम्मेदारी आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करेंगे। उन्होंने इस मौके पर प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 सर्वश्रेष्ठ आरक्षियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने गर्व जताते हुए कहा कि बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 502 आरक्षियों में 94 महिलाएं हैं। यह दर्शाता है कि पुलिस महकमे में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। आज महिलाएं हर मोर्चे पर अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने महिला प्रशिक्षु आरक्षियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपको जो जिम्मेदारी मिल रही है, उम्मीद है कि उसका उपयोग समाज को बेहतर बनाने में करेंगी। इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत कुमार ओझा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, एडीजी संजय लाटकर, पुलिस महानिरीक्षक प्रिया दुबे समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...