the-bridge-connecting-jorhat-majuli-was-possible-due-to-bjp-amit-shah
the-bridge-connecting-jorhat-majuli-was-possible-due-to-bjp-amit-shah

जोरहाट-माजुली को जोड़ने वाला पुल भाजपा के कारण हुआ संभव : अमित शाह

माजुली (असम), 22 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र और विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहाकि ब्रह्मपुत्र नद पर जोरहाट और माजुली को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की योजना भाजपा सरकार के कारण ही संभव हुई है। साथ ही कहाकि अगले पांच वर्षों में असम को पूरी तरह से बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा। अमित शाह जोनाई में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद माजुली में मुख्यमंत्री सोनोवाल के समर्थन में सोमवार को दूसरी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहाकि अगले चार दिनों के बाद असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आगामी 27 मार्च को होगा। ऐसे में प्रत्येक राजनीतिक दल पूरे जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। माजुली के बाद शाह का उदालगुरी में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री सोनोवाल को रिकार्ड मतों से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि हमने वर्ष 2016 में कई आश्वान दिये थे। सर्वानंद सोनोवाल और डॉ हिमंत विश्वशर्मा जैसे नेताओं के नेतृत्व में असम से उग्रवाद की समस्या का अंत हो गया। असम में वैष्णव संस्कृति की रक्षा करने का हमारा प्रयास अभी भी जारी है। संस्कृति की रक्षा करने की कड़ी में ही राज्य के नामघरों को ढाई लाख रुपये का राज्य सरकार ने अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में मौलाना बदरुद्दीन अजमल जैसे नेता रहेंगे तो असम में अवैध अनुप्रवेश को रोक पाना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहाकि गत पांच वर्ष में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में असम काफी संख्या में विकासोन्मुखी कार्य हुए हैं। इसमें माजुली से जोरहाट को जोड़ने के लिए पुल की कल्पना भाजपा सरकार के सत्ता में रहने के कारण ही संभव हुआ है। कहाकि माजुली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रोपेक्स सेवा शुरू की गयी है। माजुली ब्रह्मपुत्र नद के बीचोबीच स्थित है। यहां पहुंचने के लिए जल मार्ग के रास्ते ही पहुंचा जा सकता है। असम की बाढ़ की समस्या के संदर्भ में अमित शाह ने कहाकि आगामी पांच वर्षों में असम को बाढ़ की समस्या से मुक्त बनाया जाएगा। सर्वानंद सोनोवाल और डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने कोरोना काल के दौरान असम को बचाने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहाकि असम को बाढ़ से मुक्त बनाने का कार्य सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही कर पाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोनोवाल के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता व भारी संख्या में आम जनता मौजूद थी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in