back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थाईलैंड को चीन द्वारा डोनेट किए गए कोविड -19 टीके मिले

बैंकॉक, 18 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड को सोमवार को चीन द्वारा डोनेट किए गए सिनोवैक कोविड -19 टीकों की एक खेप मिल गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी दूतावास के अधिकारी यांग शिन ने वैक्सीन सौंपने के समारोह में कहा कि डोनेट किए गए टीकों ने चीन और थाईलैंड के बीच दोस्ती को और मजबूत किया है। यांग ने कहा, महामारी की कोई सीमा नहीं है और हम केवल अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाकर वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं उन्होंने कहा कि चीन सभी के लिए स्वास्थ्य का एक वैश्विक समुदाय बनाने और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे ऐतिहासिक महत्व का एक और दिन बताते हुए, थाई उप प्रधानमंत्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री अनुतिन चर्नवीराकुल ने पिछले साल के दौरान टीकों और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की पेशकश के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। यह डोनेशन तब हुआ जब दक्षिण पूर्व एशियाई देश में सोमवार को कोरोना के नए 9,635 संक्रमण मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 111,082 हो गए हैं। इसकी वजह से देश अब तक के सबसे खराब प्रकोप से जूझ रहा है। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...