back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा सेक्टर 29 में बनेगा टेक्सटाइल पार्क, 150 एकड़ भूमि आवंटित

– उप्र को उत्तर भारत का टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में उठा एक और कदम – सूबे के आठ मंडलों में इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करेगी सरकार लखनऊ, 28 जून (हि.स.)। उत्तर भारत का टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और पहल कर दी है। इसके तहत नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 29 में नोएडा में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए 150 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। सरकार के इस फैसले से अब उत्तर प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क नोएडा में बनने का रास्ता साफ हो गया है। टेक्सटाइल पार्क में 152 कंपनियां लगाएंगी अपनी फैक्ट्री, करीब सात लाख लोगों को मिलेगा रोजगार प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा में बनने वाले इस टेक्सटाइल पार्क में कुल 152 कंपनियां अपनी फैक्ट्री लगाएंगी। करीब 8365.73 करोड़ रुपये का निवेश कर लगने वाली इन फैक्ट्रियों से करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। अगले वर्ष के पहले महीने में टेक्सटाइल और गारमेंट की 91 फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इन 91 फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य पूरा होने और इनमें उत्पादन शुरू होने पर करीब दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में भी नोएडा का कद भी देश में बढ़ेगा। गौरतलब है उत्तर प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक राज्य है। कपड़ा उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 13.24 प्रतिशत है। हैंडलूम की संख्या और सिल्क उत्पादन के लिहाज से उत्तर प्रदेश का देश में पांचवां स्थान है। प्रदेश में 2.58 लाख हैंडलूम बुनकर और 5.5 लाख पावरलूम बुनकर हैं। उप्र में गैर लघु औद्योगिक क्षेत्र में 58 स्पिनिंग मिल और 74 टेक्सटाइल मिल हैं। कालीन उत्पादन में देश में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 90 फीसद है। टेक्सटाइल और गारमेंट के सेक्टर में ही सबसे ज्यादा रोजगार यूपी में लोगों को मिला है। प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर देश तथा विदेश के 66 बड़े निवेशकों ने बीते चार वर्षों में टेक्सटाइल और गारमेंट के सेक्टर में 8715.16 करोड़ रुपये का निवेश करने संबंधी प्रस्ताव सरकार को सौंपे हैं। इन 66 प्रस्तावों में से 12 टेक्सटाइल फैक्ट्री राज्य में लग गई हैं और 18 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी साल इन 18 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों में भी उत्पादन शुरू किए जाने का लक्ष्य है। 17 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए इस वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि राज्य के प्रमुख कपड़ा उत्पादक क्षेत्रों में ऐसे इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएं, जहां उत्पादक इकाइयों को पूरी वैल्यू चैन का लाभ मिल सके। साथ ही, प्रदेश में रोजगार और निर्यात की संभावनाएं बढ़ सकें। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार का मत है कि नोएडा में बनने वाला टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कार्य जैसे ही पूरा होगा, राज्य के अन्य जिलों में भी बड़े निवेशक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क की स्थापना में रूचि लेंगे। बताया कि राज्य में टेक्सटाइल तथा गारमेंट सेक्टर में बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी फैक्ट्री कानपुर से लेकर गोरखपुर और वाराणसी में लगा रहीं हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में बांग्लादेश, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देश प्रमुख कपड़ा उत्पादकों के रूप में उभरे हैं। प्रदेश सरकार की मंशा इन देशों से आगे होने की है। आर्थिक जानकार और सूचना सलाहकार डॉ. रहीस सिंह ने बताया कि प्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में विस्तार करने की बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन प्रदेश में पूर्ण रूप से इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्कों की संख्या बहुत कम है। इसका संज्ञान लेते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेक्सटाइल पार्क तथा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्कों के निर्माण को बढ़ावा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर मंडलों में जहां कपड़ा उत्पादन परंपरागत तौर पर होता रहा है वहां निजी क्षेत्र के सहयोग से इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएं। इन इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क में रेडीमेड फैक्ट्री शेड व भूखंड, वेयरहाउसिंग सुविधाएं, टूल रूम, रॉ मैटेरियल बैंक, टेस्टिंग और शोध व अनुसंधान के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर, कौशल उन्नयन केंद्र, ट्रक टर्मिनल व पार्किंग सुविधाएं, मशीनों की रिपेयरिंग के लिए दुकानें, कर्मचारियों के लिए डॉरमेट्री या हॉस्टल, इनक्यूबेशन सेंटर, फैशन इंस्टीट्यूट व ट्रेनिंग सेंटर आदि होंगे। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग इसे पार्क आदि बनाने वाले निवेशकों को आवश्यक सहयोग देने के साथ निजी औद्योगिक पार्कों के लिए घोषित राज्य सरकार की नीति के लाभ दिलाने में मदद करेगा। सोसाइटी आफ नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल से नोएडा में 150 एकड़ में बनने वाला टेक्सटाइल पार्क राज्य में तामिलनाडु के उद्योगपति भी अपनी फैक्ट्री लगाने को आतुर हैं। इस टेक्सटाइल पार्क में धागे से कपड़ा तैयार करने, कपड़ों की रंगाई, सिलाई वगैरह से लेकर इनकी पैकिंग और ट्रांसपोर्टिंग तक के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल पार्क रोजगार की अपार संभावनाएं पैदा करता है। इसमें मजदूरों की भी जरूरत होती है, डिजाइनरों की भी जरूरत होती है, अकाउंटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की भी जरूरत होती है और रिसर्चरों की भी जरूरत होती है। यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो अनपढ़ से लेकर उच्च शिक्षित लोगों तक को रोजगार मिलने की संभावना होती है। ऐसे पार्क के निर्माण के पहल कर प्रदेश सरकार ने रोजगार के नए द्वार तो खोले हैं ही यूपी को उत्तर भारत का टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में भी पहल ही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: लेंटर ढहा, तीन मंजिलें गिरीं; चार मजदूरों की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र स्थित नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को निर्माण कार्यों में हुई गंभीर लापरवाही एक बड़े...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵