back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीरः वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खबर है। मिली सूचना के मुताबिक, इस हमले में 5 जवान घायल हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने वायुसेना की टुकड़ी पर हमला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घात लगाकर बैठे आतंकियों ने टुकड़ी पर गोलियां बरसाईं। घटना के बाद भारतीय सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना के राष्ट्रीय राइफल्स ने इलाके में नाकेबंदी करके सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वायुसेना के जिन वाहनों पर आतंकियों ने गोली बरसाई उन वाहनों को एयर बेस तक पहुंचा दिया गया है। इस हमले में 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन जवानों को एयर लिफ्ट करके उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुरनकोट के सनई गांव के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। इसके बाद इलाके में नाकेबंदी करके सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये एक डेवलपिंग खबर है, अधिक जानकारी आने पर उसे इस खबर में अपडेट किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...