back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की गोली मारकर हत्या, बेटी की कमाई पर तानों से था परेशान, जानिए पूरी कहानी

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भारत की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव 25 वर्ष की उनके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के गुरुग्राम से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भारत की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव 25 वर्ष की उनके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित घर में हुई। राधिका जब किचन में काम कर रही थीं, उसी समय उनके पिता ने उन्हें पीछे से तीन गोलियां मार दीं।

बेटी की कमाई पर तानों से था आहत पिता

पुलिस जांच में जो कारण सामने आया है, वह उतना ही चौंकाने वाला है जितनी यह घटना। FIR में लिखा गया है कि दीपक यादव को गांव के लोग ‘बेटी की कमाई खाने’ के ताने मारते थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था। राधिका अपने करियर के दौरान टेनिस खेल से चोट के कारण दूर हो गई थीं और फिर उन्होंने खुद की एक टेनिस एकेडमी शुरू की थी। इसी बात पर घर में अकसर बहस होती थी।

हत्या की पूरी कहानी: 3 गोलियों से उतारा मौत के घाट

घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। राधिका घर की पहली मंजिल पर स्थित किचन में थीं। तभी दीपक यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चला दीं। उस समय घर पर दीपक, राधिका और उसकी पत्नी मंजू यादव मौजूद थीं। मंजू यादव ने बताया कि वह बुखार में अपने कमरे में आराम कर रही थीं और उन्हें केवल गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

घटना के बाद की स्थिति: खून से लथपथ मिली राधिका

गोलियों की आवाज सुनकर दीपक का भाई कुलदीप यादव और उसका बेटा पीयूष मौके पर पहुंचे। उन्होंने राधिका को किचन में खून से लथपथ पाया और ड्रॉइंग रूम की मेज पर रिवॉल्वर रखी हुई थी। राधिका को तुरंत सेक्टर-56 के ASIA MARIANGO HOSPITAL ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राधिका की मौत के बाद परिवार ने पहले इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सबूत जुटाए, तो दीपक यादव टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने रिवॉल्वर, खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और बाकी सबूत जब्त कर लिए हैं।

राधिका का टेनिस करियर: एक उभरती हुई स्टार

राधिका यादव ने कई WTA और ITF टेनिस टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया था। वह इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) की रैंकिंग में टॉप 200 में जगह बना चुकी थीं, और उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 113 रही थी। चोट के कारण उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक खेल से दूरी बनाई और एकेडमी चलाने का फैसला किया। गुरुग्राम पुलिस ने दीपक यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) BNS, आर्म्स एक्ट की धारा 27(3), 54-1959 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल हिरासत में है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक उभरती हुई खिलाड़ी, जिसने भारत का नाम रौशन करने का सपना देखा था, उसे उसी के पिता ने दुनिया से छीन लिया। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, समाज की उस सोच पर भी सवाल उठाती है, जहां बेटियों की मेहनत को अब भी तिरस्कार की नजर से देखा जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...