नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर (11वीं) और सेकंड ईयर (12वीं) परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर देख सकते हैं।
एकल पाली में हुई थीं परीक्षाएं
इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई थीं। परीक्षाओं की शुरुआत सेकेंड लैंग्वेज (Paper I & II) से हुई थी और समापन मॉडर्न लैंग्वेज के पेपर से हुआ।
फर्स्ट ईयर का रिजल्ट: 65.96% छात्र पास
इंटर फर्स्ट ईयर में इस बार कुल 4,88,430 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 3,22,191 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस तरह कुल पास प्रतिशत 65.96% रहा है। वहीं सेकंड ईयर में 5,08,582 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3,33,908 छात्र पास हुए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 65.65% रहा है।
ऐसे चेक करें तेलंगाना इंटर रिजल्ट 2025
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ब्राउज़र खोलें और tgbie.cgg.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें। अपनी क्लास (First Year या Second Year) और स्ट्रीम (Science/Commerce/Arts) चुनें। रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें। “Submit” बटन पर क्लिक करें – रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें। डायरेक्ट लिंक से भी कर सकते हैं चेक रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है, जिससे छात्र सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकते हैं। इस बार लगभाग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in, साइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके मिनटों में रिजल्ट देख सकते हैं।





