telangana-150000-doses-of-sputnik-v-from-moscow-to-shamshabad-airport
telangana-150000-doses-of-sputnik-v-from-moscow-to-shamshabad-airport

तेलंगाना : मास्को से शमशाबाद हवाई अड्डे पर पहुंची स्पूतनिक वी की 1,50,000 खुराक

हैदराबाद,01 मई (हि.स.) । रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी शनिवार को मॉस्को से हैदराबाद पहुंच गई है। यह यहां के शमशाबाद हवाई अड्डे एयर इंडिया के 9301 विमान से आईं इस पहली खेप में स्पूतनिक वी की 1,50,000 खुराक हैं। इस रूसी टीका की और तीन मिलियन खुराक इस महीने आने वाली हैं। टीके हैदराबाद में स्थित डॉ रेड्डी की प्रयोगशालाओं में वितरित किए जाएंगे। भारत में स्पूतनिक वी के उत्पादन के लिए रूस ने प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के साथ हाथ मिलाया है। भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने ट्वीट किया, “हैदराबाद में दिए गए #SputnikV वैक्सीन की पहली खेप पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हैं। रूस भारत से COVID19 का मुकाबला करने के लिए समर्पित संयुक्त प्रयास जारी रखता है और उम्मीद है कि रूस की यह वैक्सीन आपूर्ति भारत को कोरोनो वायरस महामारी की दूसरी लहर से बाहर निकलने में मदद करेगी। हिंदुस्थान समाचार/नागराज/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in