back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेज प्रताप यादव PM मोदी से करेंगे मुलाकात, अनुष्का से रिश्ते की खबरें सिरे से की खारिज, बोले- फांसी लगा लें..’

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से जुड़े रिश्ते और पिता बनने की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव को लेकर चल रही चर्चाओं पर साफ इनकार किया है। रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उनके और अनुष्का यादव के बीच किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर फैल रही उन बातों को भी पूरी तरह बेबुनियाद बताया, जिनमें उनके पिता बनने का दावा किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कुछ लोगों पर जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का आरोप भी लगाया।

क्‍या बोले तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने साफ किया कि इस मामले को लेकर वह अदालत जाएंगे और दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। तेज प्रताप का कहना था कि उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है और बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि हर मुद्दे में उनका नाम घसीटा जा रहा है, मानो उनके बिना किसी की राजनीति चल ही नहीं सकती। तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इस तरह के दबाव में कोई इंसान कब तक सब कुछ सहन करे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ दिन-रात माहौल बनाया जा रहा है..हम क्‍या करे…आदमी फांसी लगा ले क्या? 

“अफवाहें बेबुनियाद, भगवान की कृपा से मजबूत हैं”

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके खिलाफ जिस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं, वह उन्हें पूरी तरह खारिज करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे उनके बयान को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका आशय यह था कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार मानसिक दबाव में रखा जाए, तो वह डिप्रेशन की स्थिति में पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी ऐसा माहौल बनाया गया, लेकिन भगवान की कृपा और आशीर्वाद के चलते वह मजबूत बने हुए हैं। 

सम्राट चौधरी से हो चुकी है बात, आरोपों के पीछे ‘गिरोह’ सक्रिय

तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह सभी से बातचीत करेंगे और हर स्तर पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं, उन्हें वह अब नहीं छोड़ेंगे। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को लेकर तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनसे कई बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। उनके मुताबिक सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया है कि एक-दो दिन में मिलने के लिए बुलाया जाएगा और इसकी सूचना दी जाएगी। 

इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि पूरे मामले पर तेजस्वी यादव की चुप्पी क्यों है। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव क्यों चुप हैं, यह वही जानें, लेकिन जिस तरह से उनके नाम को उछाला जा रहा है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनके ऊपर जबरन रिश्ते जोड़े जा रहे हैं, जिनका वह साफ तौर पर खंडन करते हैं। तेज प्रताप यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसके तार अलग-अलग जगहों से जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा है, कोई खगड़िया में है कोई भागलपुर में है, यह सभी जानते हैं। उन्‍होंने कहा कि गिरोह का संचालन मुकेश रोशन करते हैं। मुकेश रोशन हत्या कराना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस युवती का नाम इस विवाद में लिया जा रहा है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...