back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tatanagar-Ernakulam Express: टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, दो कोच जलकर खाक, एक शव बरामद

आंध्र प्रदेश के यलमंचिली इलाके में सोमवार देर रात टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लग गई। यह हादसा 29 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के यलमंचिली इलाके में सोमवार देर रात टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लग गई। यह हादसा 29 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। ट्रेन के बी1 और एम2 कोच में अचानक आग भड़क उठी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

कोच पूरी तरह जलकर खाक

आग लगते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया। रेलवे कर्मचारियों की मदद से कई यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बी1 और एम2 दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने के समय बी1 कोच में 82 यात्री और एम2 कोच में 76 यात्री सवार थे। दुर्भाग्य से बी1 कोच से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

क्या बोले रेलवे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर जले हुए दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यलमंचिली के पास हुआ. अधिकारियों को आग लगने की जानकारी सोमवार तड़के 12:45 बजे मिली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय प्रभावित कोचों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे. उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश, बी1 कोच से एक शव बरामद हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...