back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु : पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के छोटे भाई का निधन

चेन्नई, 14 मई (हि.स.)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के समन्वयक और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के छोटे भाई ओ बालमुरुगन का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एआईएडीएमके ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि बालमुरुगन का शुक्रवार को थेनी जिले के पेरियाकुलम में बीमारी के कारण निधन हो गया। 56 वर्षीय बालमुरुगन कैंसर के मरीज थे और उनका तिरुवनंतपुरम क्षेत्रीय कैंसर केंद्र में इलाज चल रहा था। पनीरसेल्वम मदुरै से सड़क मार्ग से पेरियाकुलम जायेंगे। बालमुरुगन के निधन पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एआईएडीएमके के सह-समन्वयक के पलानीस्वामी ने अपनी संवेदना व्यक्त की। स्टालिन ने कहा कि वह बालमुरुगन की मौत के बारे में जानकर दुखी हैं और उन्होंने पनीरसेल्वम से फोन पर बात कर उनके व उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...