back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु CM एम.के. स्टालिन और राज्यपाल आर.एन. रवि को मिली बम से उड़ाने की धमकी अफवाह करार

तामिलनाडु में सीएम एम.के स्टालिन समेत कई लोगों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खोजी कुत्तों के साथ पुलिस सभी लोकेशन पर जांच के लिए पहुंची। हालांकि, जांच के बाद इसे अफवाह करार दिया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु की राजनीति शुक्रवार सुबह उस वक्त हिल गई जब मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और राज्यपाल आर.एन. रवि के आधिकारिक आवासों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही राज्य की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और राजधानी चेन्नई में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई।

अलवरपेट स्थित सीएम आवास और राजभवन में तलाशी

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीम अलवरपेट स्थित मुख्यमंत्री आवास और राजभवन पहुंच गई। दोनों जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री स्टालिन को धमकी मिली हो। अगस्त 2023 में भी उनके आवास को उड़ाने की धमकी देने पर एक युवक गिरफ्तार हुआ था। जुलाई 2024 में स्टालिन के आवास पर बम धमकी कॉल आया, जो बाद में झूठा निकला। इसी साल अगस्त में स्वतंत्रता दिवस से पहले भी उन्हें धमकी मिली थी। चेन्नई एयरपोर्ट पर भी 2024 में फ्लाइट से पहले बम धमकी वाला ईमेल आया था, जिससे हड़कंप मच गया था।

अभिनेता विजय को भी धमकी

तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख और अभिनेता-नेता विजय को भी इस सप्ताह की शुरुआत में धमकी मिली थी। करूर में उनकी रैली के दौरान भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद, उनके नीलांकराई स्थित आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों ने तमिलनाडु प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि हर बार जांच में यह धमकियां झूठी साबित हुईं, फिर भी सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है और सुरक्षा पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Assembly Elections: NDA ने के. पलानीस्वामी को घोषित किया CM फेस, जानिए कौन हैं के.पलानीस्वामी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु में बीजेपी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...