नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज सुबह-सुबह सैर में निकले थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद सीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन की आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और यहां उनका इलाज चल रहा है।
हॉस्पिटल का सामने आया बयान
सीएम एम के स्टालिन के हेल्थ अपडेट को लेकर हॉस्पिटल ने अपनी एक प्रेस रिलीज में बताया कि, उन्हें मॉर्निंग वॉक के दौरान CM को कमजोरी महसूस हुई और चक्कर आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। सीएम स्टालिन डॉक्टरों की एक टीम की सतत निगरानी में है।
सीएम के बड़े भाई एम के मुथु का शनिवार को हुआ था निधन
गौरतलब है कि, बीते शनिवार को सीएम स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु का 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। एम के मुथु पीछले कई दिनों से लंबी बीमारियों के ग्रसित चल रहे थे। वह एक अभिनेता और पार्श्व गायक थे और उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग में अच्छी पहचान बनाई थी। वह तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बड़े बेटे थे।
भाई के निधन पर क्या बोले एमके स्टालिन
अपने बड़े भाई के निधन पर एमके स्टालिन ने कहा था, “कलैगनार (करुणानिधि) परिवार के सबसे बड़े बेटे, मेरे प्यारे भाई एमके मुथु के निधन की खबर आज सुबह मेरे लिए एक बड़े झटके के समान थी। अपने प्यारे भाई, जिन्होंने माता-पिता की तरह मेरा ध्यान रखा और मुझे प्यार दिया, उनका जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा दुख और झटका है।”





