back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु और केरना के मुख्यमंत्री ने कमल हासन को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं (लीड-1)

चेन्नई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अभिनेता और राजनेता कमल हासन को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। स्टालिन ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, मैं अपने प्रिय मित्र कलैग्नानी कमल हासन, भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उनसे अपनी अच्छी सेवाएं जारी रखने का अनुरोध करता हूं। मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए, कमल ने कहा, मेरे प्रिय मित्र एमके स्टालिन मुख्यमंत्रियों के बीच एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरे है। आपकी शुभकामनाओं ने मेरे जन्मदिन में और रंग भर दिया है। स्टालिन के केरल समकक्ष, पिनाराई विजयन ने भी कमल हासन को जन्मदिन की बधाई दी। विजयन ने ट्विटर पर लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय कमल हासन। आप हमेशा हमारी हर जरूरत में केरल के साथ खड़े रहे हैं। हमें आपके सिनेमा और संस्कृति में बहुमूल्य योगदान के लिए गर्व है। मैं आपके जीवन में और ज्यादा खुशी और सफलता की कामना करता हूं। अभिनेता ने उन्हें ट्वीट किया, केरल मेरा पहला आश्रय था जिसने मुझे सिनेमा में मुख्य भूमिकाओं के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा मैं आपके बहादुर और परोपकारी नेता होने की प्रशंसा करता हूं। धन्यवाद। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार वैरामुथु ने भी कमल हासन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। गीतकार ने ट्वीट किया, जैसे कलैग्नर करुणानिधि ने एमजीआर के बारे में कहा, मैं भी कमल हासन के बारे में कह सकता हूं, वह मेरे 40 साल से दोस्त रहे हैं। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने भी कमल हासन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, उत्कृष्टता के प्रतीक अभिनेता के लिए आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! कमल हासन की विक्रम की यूनिट ने शनिवार शाम को फिल्म का फस्र्ट लुक जारी कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵