back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनू के रिश्तेदार गैंगस्टर जठेड़ी से सुशील ने सफाई देनी चाही, लेकिन मिला देख लेने का जवाब

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.) । सागर हत्याकांड के आरोपित सुशील पहलवान ने पूछताछ में कहा कि सागर की पिटाई के पीछे उसकी हत्या का इरादा बिल्कुल नहीं था, लेकिन सागर की मौत और उसके साथी सोनू की हालत बिगड़ने के बाद सुशील कुमार को भी अपनी गलती का एहसास हो गया था कि उन्होंने यह ठीक नहीं किया है। इसलिए ही उन्होंने सोनू के रिश्तेदार कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी से सफाई देने का प्रयास भी किया, लेकिन इन दिनों विदेश में पनाह लिए हुए जठेडी की तरफ से रिश्तेदार सोनू महाल की पिटाई को लेकर न सिर्फ नाराजगी जताई गई, बल्कि इसके लिए उन्हें देख लेने की धमकी भी दी गई। इस बात से सुशील परेशान हो गया और वे फरार हो गया। वैसे सुशील भले ही यह कहें कि सागर को मारने का इरादा नहीं था, लेकिन सागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर से लेकर पैर तक अनगित और घातक चोटें लगने का जो खुलासा हुआ है, वह इतनी खतरनाक थी कि उसे अंदरुनी और गहरी चोटे थीं। इसका मकसद तो सिर्फ और सिर्फ किसी को डराना नहीं, बल्कि मारना ही हो सकता है। ठीक इसी तरह सागर के साथी सोनू महाल की हालत भी सुशील और उनके साथियों की पिटाई से बेहद नाजुक है। हालांकि सोनू सिर्फ सागर का साथी ही नहीं है, बल्कि दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में वह एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी का रिश्तेदार है और काला के लिए शार्प शूटर का काम करता है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...