back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव दहिया के खिलाफ जारी किया अवमानना का नोटिस

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। सुराज इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव दहिया के खिलाफ 25 लाख का जुर्माना जमा नहीं करने के आदेश का पालन नहीं करने के मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर आज सुप्रीम कोर्ट ने दहिया के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया। जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली बेंच ने दहिया को 12 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने दहिया की इस दलील को खारिज कर दिया कि उसे 26 मार्च को कोरोना का वैक्सीन दिया गया था इसलिए वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हो सकता। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दहिया जानबूझकर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले फरवरी में कोर्ट ने दहिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। दरअसल महत्वहीन मामलों को दाखिल करने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने 1 मई 2017 में दहिया पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। सुराज इंडिया ट्रस्ट ने दस सालों में 64 जनहित याचिकाएं दाखिल की थीं जिसमें से ज्यादातर मामले खारिज हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट का समय बर्बाद करने के लिए एनजीओ और उसके अध्यक्ष को ये सजा दी थी। तत्कालीन चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली बेंच ने एनजीओ और उसके अध्यक्ष राजीव दहिया पर याचिका दाखिल करने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी थी । कोर्ट ने कहा था कि आपने अब तक जितनी भी याचिकाएं दाखिल की सभी खारिज हुई हैं । आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵