back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के करकनगुड़ा के जंगलों में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, दोनों तरफ से भारी गोलीबारी

छत्तीसगढ़ के करकनगुड़ा के जंगलों में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जहां 30-40 नक्सली होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के साथ जारी मुठभेड़ के जवाब में नक्सली भी ताबड़तोड फायरिंग कर रहे हैं। इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टी पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने की है।

पुलिस अधीक्षक किरण चौहान का बयान

पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि पुलिस की नक्सली कमांडर हिडमा और देवा की बटालियन के साथ मुठभेड़ चल रही है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। मामले में कार्यवाई करते हुए कोबरा कमांडो और BRG जैसे ही करकनगुड़ा के जंगलों में पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए हुए नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्यवाई करते हिए उनका उन्हीं की भाषा में जवाब दिया।

सरकार 2026 तक नकस्लवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत नकस्ल प्रभावित राज्यों के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक को रायपुर में आयोजित किया गया था। बैठक की समाप्ति पर प्रेस को संबोधित करते हुए शाह ने बताया था कि सरकार 2026 तक नकस्लवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सरेंडर पॉलिसी को अपडेट किया जाएगा और सरेंडर करने वाले नक्सलियों को साक्षरता के अभियान से जोड़ा जाएगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी समेत 3 नक्सली मारे गए

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...