back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धराली में कुदरती कहर! सैलाब के बीच जान बचाकर भागते दिखे लोग, दो हिस्सों में टूटी ऊंची बिल्डिंग

उत्तरकाशी के धराली में अचानक आई इस त्रासदी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है। बाढ़ और मलबे के पानी से घरों, होटलों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तरकाशी के धराली में मंगलवार दोपहर को कुदरत ने बड़ी तबाही मचाई। धराली में अचानक बादल फटने से निचले इलाके का पूरा गांव बाढ़ और मलबे में तब्‍दील हो गया। मंगलवार को खीर गंगा नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने पूरे गांव को जलमग्न कर दिया। इस कुदरती आपदा में अब तक चार लोगों की जान गई है। जबकि, 50 से ज्‍यादा लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। 

अचानक आया जलसैलाब, जलमग्‍न हो गया पूरा गांव 


अचानक आई इस त्रासदी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है। बाढ़ और मलबे के पानी से घरों, होटलों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त का एक ऐसा भयावह वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पहाड़ों से नीचे बहते पानी के तेज बहाव में एक ऊंची इमारत दो हिस्सों बंट जाती है। इस भयावह मंजर के बीच इन इमारतों के नीचे लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते भी देखा जा सकता है। लेकिन पानी के सैलाब के आगे किसी की एक न चली और जो भी रास्ते में आया बहता चला गया।  

लोगों को बचने का भी नहीं मिला मौका


दरअसल, इन दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते अचानक नदी में उफान आ गया और पानी के साथ मलबा बहुत तेज बहाव के साथ नीचे गिरने लगा। कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को इस बहाव ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और सब कुछ पलभर में ही तबाह हो गया।

इस प्राकृतिक आपदा के कई भयावह वीडियो सामने आए है। जो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों को अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर रेंगते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक, धराली बाजार और आसपास के कई होटल, होमस्टे और दुकानें पूरी तरह से मलबे में तब्‍दील हो गए। 

राहत और बचाव कार्य जारी


आपदा की सूचना मिलते ही सेना, NDRF, और SDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे लेकिन रास्ते अवरुद्ध होने की वजह से आवाजाही में परेशानी सामने आ रही है। सेना ने 20 से ज्‍यादा लोगों को सेफ जोन में पहुंचाया। हालांकि, लगातार बारिश और मलबे के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। लेकिन फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। 

CM पुष्कर सिंह धामी ने हालातों का लिया जायजा


मामले में राज्‍य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात का जायजा लिया है और केंद्र सरकार ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हेलिकॉप्टर भी बचाव कार्य के लिए तैयार हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...