back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजस्वी हुए भावुक, कहा, इतना असहाय, असमर्थ कभी अनुभव नहीं किया

पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को भावुक होकर खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने माना किया वे कोरोना मरीजों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना असहाय, असमर्थ कभी अनुभव नहीं किया। तेजस्वी ने इसी बहाने सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने मंगलवार को एक बयान जारी कहा कि इतना असहाय, असमर्थ कभी अनुभव नहीं किया। एक इंसान होने के नाते चाहकर भी मदद की गुहार लगा रहे लोगों और जरूरतमंदो की मदद नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने स्थिति को बयां करते हुए लिखा, अस्पतालों में फोन लगवाओ तो जवाब आता है, कुछ नहीं कर सकते सर ! बेड नहीं है। इंजेक्शन नहीं है, ऑक्सीजन नहीं है। कैसे मदद करें ? बिहार के 39 जिलों में से 10 जिलों में 5 से अधिक वेंटिलेटर तक नहीं है। कितनी शर्मनाक बात है कि बिहार के जिला मुख्यालयों में वेंटिलेटर ऑपरेटर तक नहीं हैं। उन्होंने कहा, अधिकारियों को फोन लगवाओ तो फोन बजते रह जाता है। कोई उठाता नहीं है। अधिकारी या तो मुख्यमंत्री की भी सुन नहीं रहे या मुख्यमंत्री को व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई रुचि ही नहीं। कोई ऐसी समर्पित हेल्पलाइन नहीं है जहां लोग फोन कर बेड, ऑक्सीजन या दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ले पाएं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं लेकिन एक सीमा के बाद ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, अस्पतालों में बेड नहीं मिल पाते। राजद नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमने सर्वदलीय बैठक में सरकार को इस महामारी से निपटने के लिए 30 सकारात्मक सुझाव दिए थे पर एक पर भी अहंकारी सरकार ने अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की आम लोगों की तकलीफ दूर करने की कोई मंशा ही नहीं है। सरकार बस विज्ञापन देकर और आंकड़ों को कम कर धूल झोंकने के फिराक में है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जेमिमा रोड्रिग्स के एंग्जायटी अनुभव की तारीफ की, बोलीं – शेयर करने के लिए धन्यवाद

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...