back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीट पीजी परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले छात्र

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। छात्रों को उम्मीद है कि नीट पीजी परीक्षा की तारीख अब भी आगे बढ़ाई जा सकती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक यह परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देशभर में नीट पीजी की परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग की जी रही है। अब इसी मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यायार्थी परिषद (अभाविप) के छात्रों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की है। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के उपरांत इन छात्रों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण चर्चा के पश्चात निश्चित तौर पर निर्णय की दिशा बनेगी और अभ्यार्थियों को राहत मिलेगी। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह ही मामले में हस्तक्षेप न करते हुए, परीक्षा का निर्णय केंद्र सरकार पर छोड़ा था। अभाविप के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भी ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सामने छात्रों की समस्या को रखा गया तथा जिन छात्रों की आवंटित सीट निरस्त की गयी ऐसे छात्रों हेतु एक दिन के लिए लिंक खोलकर उन्हें फार्म भरने की अनुमति दी जाने की मांग भी की है। अभाविप मेडीविजन आयाम के राष्ट्रीय संयोजक डॉ वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि, छात्रों की मांग पूरी करवाने के लिए हम सतत रूप से प्रयासरत हैं। हम देश भर के हजारों छात्रों से संपर्क में हैं जिनका मत हमने स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने रखा है। इसके बाद हुई चर्चा से आशा है कि यथा शीघ्र सम्भव छात्र-हितैषी हल निकलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से मुलाकात पर अभाविप की निधि त्रिपाठी ने कहा, हमारे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यत छह महत्वपूर्ण बिंदुओं को मानयीय केंद्रीय मंत्री के सामने रखा और उन्होंने स्वीकार किया कि ये सभी मुख्य विषय हैं जिनपर अभी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अत हमें विश्वास है कि इन बिंदुओं के कारण निर्णय की दिशा प्रशस्त होगी और छात्रों को राहत मिलेगी। नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मई, 2022 को जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले नीट पीजी 2022 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नीट पीजी परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और 922 पीजी डिप्लोमा में 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयमें प्रवेश के लिए पोस्टग्रेजुएट (नीट-पीजी) परीक्षा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। –आईएएनएस जीसीबी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵