नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आज सुबह जोरदार भूकंप से धरती कांप गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसे भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक में महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। हांलाकि अभी तक कोई जनहानि या नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। इसके अलावा थाईलैंड में भी जोरदार भूकंप आया है जिसमें कई बिल्डिंग जमींदोज हो गई हैं।
6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं
भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। खासतौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में तेज झटके आए हैं। म्यांमार और भारत के अलावा बैंकॉक में भी 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
म्यांमार में थोड़ी- थोड़ी देर में आए दो झटके
म्यांमार में भूकंप का पहला झटका 11 बजकर 52 मिनट पर आया और फिर दूसरा 12 बजकर 02 मिनट पर भी भूकंप महसूस किया गया। इस तरह एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे थाा, वहीं भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है।
दिल्ली में घरों से बाहर निकले लोग
दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। पूर्वोत्तर में म्यांमार की सीमा अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर से मिलती है।





