back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीरी नवयुवकों को आतंकवाद में शामिल होने से रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं कदम : आईजीपी

श्रीनगर, 21 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय नौजवानों के उग्रवादियों के समूह में शामिल होने का मुद्दा एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे रोकने के लिए सुरक्षा बल कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईजीपी (कश्मीर) विजय कुमार ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर श्रीनगर में जिला पुलिस लाइन में संवाददाताओं से कहा, आज हम सभी प्रकार की हिंसा, उग्रवाद और इससे संबंधित गतिविधियों की निंदा करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने आगे कहा, हमारा मकसद न केवल एक आतंकवादी को मारना है, बल्कि आतंकवाद को खत्म करने के साथ-साथ कश्मीर के लोगों के लिए माहौल को सुरक्षित बनाना भी है। सुरक्षा बलों के लिए मेरा पैगाम यह है कि वे आने वाले समय में माहौल को और अधिक शांतिपूर्ण बनाने में अपने शानदार काम को करना जारी रखें और लगातार योगदान देते रहें। उग्रवादियों के समूह में नौजवानों के शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि स्थानीय नौजवानों का उग्रवाद में शामिल होने का विषय चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, हम मुठभेड़ को अंजाम देने में दो से तीन घंटे का वक्त इसलिए लगाते हैं ताकि स्थानीय युवक आत्मसमर्पण कर दें। इन युवाओं को उग्रवाद से दूर रखने के लिए और अधिक मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता है। आतंकवादियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के एक विशाल नेटवर्क का भंडाफोड़ पहले ही किया जा चुका है। स्थानीय युवाओं को उग्रवाद में शामिल होने के लिए उकसाने वालों की भी तलाश की जा रही है। वह आगे कहते हैं, कोरोना की दूसरी लहर के चलते युवाओं को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य चीजों संग जोड़ने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कई कदमों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा कश्मीर, शोपियां घाटी का सबसे ठंडा इलाका, तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कश्मीर घाटी इन दिनों तेज ठंड की चपेट में है। तापमान लगातार फ़्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा रहा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...