back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक कैबिनेट में येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को शामिल करने के लिए मंच तैयार

बेंगलुरु, 14 मई (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. विजयेंद्र के कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल में प्रवेश को लेकर मंच तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी की कोर कमेटी ने एमएलसी पद के लिए विजयेंद्र के नाम की सिफारिश करने का फैसला किया है। कोर कमेटी की बैठक में येदियुरप्पा ने विजयेंद्र के नाम का प्रस्ताव रखा। बोम्मई ने कहा, हम उनका नाम आलाकमान को भेजेंगे, जो इस मामले पर फैसला करेगा। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ भाजपा के भीतर भी बहस तेज कर दी है। विजयेंद्र को येदियुरप्पा की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें एक प्रमुख लिंगायत नेता के रूप में उभरने के लिए तैयार किया जा रहा है। राज्य विधानमंडल में प्रवेश करने की विजयेंद्र की योजना को पार्टी नेताओं ने 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान रोक दिया था, जब भाजपा ने उन्हें अंतिम समय में टिकट देने से इनकार कर दिया था। तब विजयेंद्र ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। हालांकि, पार्टी ने उनकी ताकत को स्वीकार किया क्योंकि उन्होंने के. आर. नगर और सिरा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की थी, जहां से वह पहली बार जीते थे। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं की शिकायत है कि विजयेंद्र सीएम के रूप में येदियुरप्पा के कार्यकाल के दौरान अपने पिता पर ही भारी पड़ गए थे, यानी उन्होंने अपने पिता येदियुरप्पा को ओवरशेडो कर दिया था। येदियुरप्पा विजयेंद्र को अपने उत्तराधिकारी के रूप में तैयार करना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि वह उन्हें एमएलसी बनाना चाहते हैं और उनके लिए एक प्रमुख कैबिनेट बर्थ सुनिश्चित करना चाहते हैं। इस मामले पर फैसले का सीधा असर 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर पड़ेगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...