back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मशहूर हस्तियों से वीडियो कॉल से मिलाने के लिए चिंगारी ने ट्रूफैन के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। होमग्रोन शॉर्ट-वीडियो-मेकिंग प्लेटफॉर्म चिंगारी ने सोमवार को कहा कि उसने ट्रूफैन के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिये वो सेलिब्रिटी फैन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म का उपयोग करके फैन्स को वीडियो कॉल से उनके मनपसंद स्टार से मिलाएगी। इस मंच के जरिये ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार जुड़े हैं। चिंगारी एक सेलिब्रिटी फैन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है। अपने सहयोग के हिस्से के रूप में, चिंगारी और ट्रूफैन ने हैशटैग ट्रूफैनचिंगारीनामक एक प्रतियोगिता शुरू की है जो उपयोगकतार्ओं और प्रशंसकों को अपने पसंदीदा हस्तियों से आसानी से जुड़ने में मदद करेगी। चिंगारी ऐप के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा, चिंगारी सच में ट्रूफैन के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित है, जो समान मानसिकता वाला एक रोमांचक ऐप है। हैश टैग ट्रू फैन चिंगारी प्रतियोगिता को सच्चे प्रशंसकों के लिए अपने सितारों तक पहुंचने के लिए इस तरह का पहला मजेदार सहयोग कहा जा सकता है। वर्तमान में भारत में इस ऐप के 5.6 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। मंच अंग्रेजी और स्पेनिश के साथ 12 से ज्यादा स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अप्रैल में चिंगारी में निवेश किया था। इससे पहले, बेंगलुरु स्थित दूरसंचार फर्म ऑनमोबाइल ने चिंगारी में 13 मिलियन (लगभग 95 करोड़ रुपये) के फंडिंग राउंड का नेतृत्व किया। ट्रूफैन के सह-संस्थापक और सीईओ निमिश गोयल ने कहा कि प्रतिभागियों को चिंगारी पर अपने कंटेन्ट का प्रचार करना चाहिए, जबकि ट्रूफैन अपना फैन एंथम रिलीज करने के लिए तैयार है। गोयल ने कहा, वे साझा कर सकते हैं कि कैसे उनके पसंदीदा प्रेरक सितारों ने खुद को ट्रूफैन साबित करते हुए उनके दिल में एक चिंगारी बिखेर दी। विजेताओं को करीना कपूर से एक वीडियो संदेश मिलेगा। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

ISPL 2026 बना स्टार्स का संगम, अक्षय कुमार-सूर्या और अमिताभ बच्चन की फोटो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को गुजरात के सूरत में भव्य अंदाज में आयोजित...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵