दक्षिण चीन सागर में चीन का सैन्य अभ्यास भड़काने वाली कार्रवाई : माइक पॉम्पियो
दक्षिण चीन सागर में चीन का सैन्य अभ्यास भड़काने वाली कार्रवाई : माइक पॉम्पियो

दक्षिण चीन सागर में चीन का सैन्य अभ्यास भड़काने वाली कार्रवाई : माइक पॉम्पियो

नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दक्षिणी चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र में चीनी नौसेना के सैन्य अभ्यास की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह भड़काने वाली कार्रवाई है। चीन के सैन्य अभ्यास पर वियतनाम और फिलीपींस ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है। इन देशों के विरोध के बाद पॉम्पियो ने कहा कि अमेरिका चीनी कार्रवाई के खिलाफ दक्षिण पूर्व एशिया के मित्र देशों के रवैये से सहमत है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना द्वारा विवादित जल क्षेत्र में सैन्य अभ्यास किया जाना बहुत भड़काने वाली कार्रवाई है। अमेरिका दक्षिणी चीन सागर में चीन के अवैध दावों का विरोध करता है। भारत-चीन सीमा पर चीन की कार्रवाई की ओर संकेत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि चाहे दक्षिण चीन सागर हो या अन्यत्र किसी अन्य जगह, सभी देश नियम आधारित मुक्त विश्व व्यवस्था का समर्थन करते हैं। यह देश चाहे छोटे हो या बड़े, इनकी सैन्य क्षमता जैसी भी हो, वह अपने संप्रभु अधिकारों को कायम रखने के लिए कृत संकल्प है। उल्लेखनीय है कि चीन की नौसेना ने वियतनाम के पारेसल द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास किया था। इस पर वियतनाम ने कड़ा विरोध जताया था। वियतनाम ने कहा था कि पारेसल द्वीप पर चीन का सैन्य अभ्यास उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है। साथ ही दक्षिण चीन सागर के संबंध में स्थापित नियम और आचार संहिता का भी उल्लंघन है। इसी तरह का विरोध फिलीपींस ने भी दर्ज कराया था। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/सुफल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in