back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonia Gandhi की तबीयत पर दिल्ली के गंगा राम अस्पताल से सामने आया लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी तबीयत?

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत 15 जून, रविवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत 15 जून, रविवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

 रात 9 बजे भर्ती, तुरंत शुरू हुआ इलाज

रविवार रात 9 बजे, सोनिया गांधी को पेट में परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, “उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और अब उनकी तबीयत स्थिर है। सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझती रही हैं। कोरोना काल में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी उम्र और पूर्व स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए, डॉक्टर्स लगातार उन पर नजर रख रहे हैं।

 कांग्रेस पार्टी में निभा रही हैं अब भी अहम भूमिका

सोनिया गांधी ने 1997 में कांग्रेस जॉइन किया था और 1998 में पार्टी अध्यक्ष बन गईं।उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते और UPA सरकार बनाई। उन्होंने खुद प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया और डॉ. मनमोहन सिंह को पीएम चुना। 2017 में उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ा और राहुल गांधी को कमान दी। लेकिन 2019 में चुनावी हार के बाद, उन्होंने एक बार फिर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी और देशभर के समर्थकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी #GetWellSoonSoniaGandhi ट्रेंड कर रहा है। अस्पताल ने बताया कि जैसे-जैसे सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार होगा, अगला स्वास्थ्य अपडेट जारी किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...