नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । सोनम गुप्ता के नाम से तो हर कोई वाकिफ होगा। वही, सोनम गुप्ता जो एक समय पर भारत के 10 रुपये के नोट पर अपने नाम का डंका केवल इसलिए बजवा रही थी, क्योंकि उस पर बेवफाई का आरोप था। ये सोनम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार ये सोनम बेवफा नहीं बल्कि हत्यारिन है। जी हां, हम सोनम गुप्ता बेवफा है वाले मीम और सोशल मीडिया ट्रेंड की बात कर रहे हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
बता दें चले कि, हाल ही में सोनम रघुवंशी नाम की महिला जो पिछले दिनों ही अपने हनीमून के दौरान पति के साथ लापता हुई थी। पुलिस शिकायत के बाद तलाशी के दौरान उनके पति का शव बरामद हुआ था, हनीमून पर गई सोनम ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। अब इसी हत्याकांड को लेकर सोनम एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।
क्या है सोनम के ट्रेंड होने की वजह
इस ट्रेंड की वजह जानने लिए आपको थोड़ा पीछे चलना होाग। मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला कपल जिसमें पति का नाम राजा रघुवंशी और पत्नी का नाम सोनम रघुवंशी था। शादी के बाद हनीमून मनाने दूर पहाड़ों इलाका मेघालय के शिलांग में में चले गए, इसी दौरान दोनों लापता हो गए। पुलिस भी परेशान, खोजबीन में लगी, इधर घर वाले भी परेशान कि आखिर नया नवेला जोड़ा गया तो कहां गया। काफी दिनों तक लापता रहने के बाद अचानक सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अरेस्ट किया गया।
ये जानकारी सोनम ने खुद पुलिस को आत्मसमर्पण कर दी, हालांकि मामला तीन राज्यों से जुड़ा होने की वजह से गिरफ्तारी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। जो भी हो लेकिन इस घटना के बाद पुलिस के साथ साथ घर वालों भी हैरान है। मर्द समाज मुस्कान के खौफ से बाहर भी नहीं आया था कि अब सोनम ने उनके अरमानों पर डर का नया हथौड़ा चला दिया है।
ट्रेंड होने लगा सोनम गुप्ता बेवफा है
राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे ही खुलासा हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनम गुप्ता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा सोनम बेवफा तो थी है लेकिन अब वो हत्यारन भी हो गई है। इसके अलावा यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देने रहे है। एक यूजर ने लिखा…सोनम और मुस्कान से बच कर रहे मर्द समाज। एक और यूजर ने लिखा…मूर्खों की कमी नहीं है, ये भी उन्हीं में से निकली।





