नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का दावा है कि महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत के बाद दूसरी भगदड़ भी मची थी। इस भगदड़ में भी कई लोगों की मौत हुई है। इस संबंध में हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें तान्या ने रोते हुए महाकुंभ में मची दूसरी भगदड़ का आंखों देखा हाल सुनाया।
दूसरी भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई
तान्या मित्तल ने कहा, ‘मैं खुद भगदड़ में फंस गई थी। एक समय तो मेरी सांस चोक हो गई थी, न कुछ समझ आ रहा था और न ही दिख रहा था । मुझे लगा कि आज मेरी जिंदगी का आखिरी दिन है। तभी हल्दीराम का स्टोर दिखा और बच्चों को किसी तरह खींच कर लेकर आए। हमने जो देखा उससे शॉक्ड रह गए।’ उन्होंने आगे लिखा कि दूसरी भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सहायता पहुंचने से पहले कई पीड़ितों को घंटों तक अकेला छोड़ दिया गया था।
कौन हैं तान्या मितल
तान्या मितल सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर, आंत्रप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर है। उन्होंने 19 साल की उम्र में इंस्टाग्राम की मदद से अपना व्यवसाय का सफर शुरू किया था। तान्या मित्तल का ने अपनी प्रारभिंक शिक्षा विद्या पब्लिक स्कूल ग्वालियर मध्य प्रदेश से की है। वही उन्होंने ग्रेजुएशन बीए आर्किटेक्चर चंड़ीगढ़ युनिवर्सिटी से की है। तान्या को बचपन से ही कुछ अलग करने का जुनून था। उन्होंने साल 2017 में बिजनेस की शुरुआत की थी, उनकी नेट वर्थ 1 मिलियन डॉलर है।





