slight-decline-in-kovid-cases-in-india
slight-decline-in-kovid-cases-in-india

भारत में कोविड मामलों में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 2,827 ताजा कोविड मामले दर्ज किए। मामलों में पिछले दिन दर्ज किए गए 2,897 के मुकाबले मामूली गिरावट देखी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। 24 नई मौतों के साथ मौतों की कुल संख्या 5,24,181 हो गई है। वर्तमान में, सक्रिय आंकड़ा 19,067 है, जो कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,230 रोगियों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,25,70,165 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी रेट में भी 0.60 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.72 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, कुल 4,71,276 परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 84.24 करोड़ हो गए। गुरुवार की सुबह तक, देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 190.83 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,38,04,573 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 3.10 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। --आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in