back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसकेएम की बॉर्डर पर बैठक, केंद्र ने 6 सूत्रीय मांगों पर किसानों से किया संपर्क : सूत्र (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। कृषि कानून व अन्य मुद्दों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, केंद्र सरकार की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को लेकर एक ड्राफ्ट कॉपी भेजी गई है, जिसपर बैठक में विचार विमर्श किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस कॉपी में सरकार ने किसानों की 6 सूत्रीय मांगों का जवाब दिया है। जिसको किसान जल्द ही सबके सामने पेश करेंगे। दरअसल सिंघु बॉर्डर पर एसकेएम की बैठक में आगे की रणनीति बनाई जा रही है। इसमें मोर्चा के सभी किसान संगठनों के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बनाई गई 5 सदस्यीय समिति भी शामिल है। मोर्चा ने कृषि कानून के वापस लिए जाने के बाद एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली संशोधन बिल की वापसी, वायु प्रदूषण बिल से किसानों के जुर्माने की धारा को हटाना, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी, किसानों पर लगाए गए फर्जी मुकदमों की वापसी और शहीद परिवारों का पुनर्वास के साथ शहीद स्मारक मुद्दे को उठाया था। संयुक्त किसान मोर्चा जल्द ही एक प्रेस वार्ता कर सारे पहलुओं पर स्थिति साफ करेगा वहीं आंदोलन को लेकर भी एक बड़ा निर्णय तय हो सकता है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office: सातवें दिन धीमी हुई ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत, मेकर्स को अब वीकेंड का इंतजार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' का जादू सिनेमाघर में देखने को मिल रहा...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵