back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखीमपुर खीरी मामले के एसआईटी प्रमुख और 5 अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर खीरी कांड की जांच करने वाले एसआईटी का नेतृत्व कर रहे उपेंद्र अग्रवाल समेत छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अभी तक डीजीपी मुख्यालय से जुड़े रहे अग्रवाल को डीआईजी देवीपाटन रेंज भेजा गया है। हालांकि, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने कहा कि उपेंद्र अग्रवाल एसआईटी के प्रमुख बने रहेंगे। शुक्रवार को ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में तीन इंस्पेक्टर जनरल रैंक के और तीन डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रैंक के हैं। राज्य सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसमें चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे। अन्य का तबादला डीआईजी देवीपाटन, राकेश सिंह को उसी पद पर प्रयागराज में स्थानांतरित किया गया है, जबकि आईजी प्रयागराज के.पी. सिंह नए आईजी, अयोध्या रेंज होंगे। अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) संजीव गुप्ता को डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून व्यवस्था और राजेश मोदक को नया आईजी बस्ती रेंज बनाया गया है। बस्ती रेंज के आईजी अनिल कुमार राय को इसी पद पर प्रोविंशियल आम्र्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में स्थानांतरित किया गया है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵