गंगटोक, 27 अप्रैल (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्यपाल ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वह हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे थे और आज परीक्षण के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्यपाल ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट करने और अपना परीक्षण करने को कहा है। उन्होंने जानकारी दी है कि वह घर में आइसोलेशन पर हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और चिकित्सकों की देखरेख में है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल




