नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही पुलिस की एक गाड़ी बेदाखेड़ी हाईवे पर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मंत्री जी भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
घायलों में एसपी सिमोलिया सहित तीन पुलिसकर्मी शामिल
पलटी हुई गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों में एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं। एसपी सिमोलिया को सीने में चोट आई है। अन्य दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है।
खातेगांव में दिवंगत नेता के घर पहुंचे शिवराज सिंह
हादसे के बाद भी केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने अपना दौरा जारी रखा। वे बीजेपी के दिवंगत नेता शंभुकुमार बाकलीवाल के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से मिले Shivraj Singh Chouhan
गुजरात के बनासकांठा ब्लास्ट में 21 लोगों की गई जान शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के बनासकांठा में हुई पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पंकज सांकलिया के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की और सांत्वना दी। इसके बाद वे अन्य दो पीड़ित परिवारों से भी मिले।
मुख्यमंत्री की ओर से मुआवजे की घोषणा
मध्य प्रदेश सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये घायल कर्मचारियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस हादसे में जान गंवाने वाले 18 लोगों का अंतिम संस्कार देवास के नेमावर घाट पर किया गया। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि कई शवों की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था।





