back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी, तीन पुलिसकर्मी घायल! जानिए कैसे हुआ हादसा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही पुलिस की एक गाड़ी बेदाखेड़ी हाईवे पर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मंत्री जी भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही पुलिस की एक गाड़ी बेदाखेड़ी हाईवे पर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मंत्री जी भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

घायलों में एसपी सिमोलिया सहित तीन पुलिसकर्मी शामिल

पलटी हुई गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों में एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं। एसपी सिमोलिया को सीने में चोट आई है। अन्य दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है।

खातेगांव में दिवंगत नेता के घर पहुंचे शिवराज सिंह

हादसे के बाद भी केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने अपना दौरा जारी रखा। वे बीजेपी के दिवंगत नेता शंभुकुमार बाकलीवाल के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से मिले Shivraj Singh Chouhan

गुजरात के बनासकांठा ब्लास्ट में 21 लोगों की गई जान शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के बनासकांठा में हुई पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पंकज सांकलिया के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की और सांत्वना दी। इसके बाद वे अन्य दो पीड़ित परिवारों से भी मिले।

मुख्यमंत्री की ओर से मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये घायल कर्मचारियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस हादसे में जान गंवाने वाले 18 लोगों का अंतिम संस्कार देवास के नेमावर घाट पर किया गया। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि कई शवों की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर तांत्रिक क्रिया से आत्मा बुलाने की कोशिश; बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज कबूलनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...