नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली आ रहे थे। इसके लिए उनको एयर इंडिया के विमान से आना था। हालांकि यात्रा के दौरान उन्हें हुई असुविधा के लिए उन्होंने एयर इंडिया को टैग करते हुए एक ट्वीट किया जो एयर इंडिया की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करता है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि एयर इंडिया में जो सीट मुझे आवंटित की गई थी उसकी हालत इतनी जर्जर थी कि उसपर बैठकर यात्रा करना बेहद कष्टदायक था। हालांकि अब उनके इस ट्वीट पर एयर इंडिया का जवाह आ गया है जिसमें उन्होंने माफी मांगी है।
क्या है पूरा मामला?
देश के कृषि मंत्री भोपाल से दिल्ली आ रहे थे। उनको एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस दिल्ली आना था। उन्हें उनके टिकट AI436 पर 8C सीट अलॉट की गई थी। जैसे ही वे उस सीट पर पहुंचे तो पाया कि सीट की हालत जर्जर थी। सीट अंदर धंसी हुई थी। उसपर बैठना बहुत मुश्किल था। उन्होंने आगे कहा कि जब मैने इसकी शिकायत एयर इंडिया के कमर्चारियों से की थी तो उन्होंने बताया की इसकी जानकारी दी गई थी इस सीट की हालत जर्जर है। इसके लिए टिकट की बुकिंग न की जाए। हालांकि सहयात्रियों ने मुझसे कहा कि वे उनकी सीट पर बैठ जाएं। लेकिन मैने तय किया कि मैं उसी टूटी हुई सीट पर बैठकर यात्रा करूंगा
मुझे उम्मीद थी की टाटा प्रबंधन के हाथ में संचालन आने के बाद सुविधाएं सुधर गई होंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यात्रियों से टिकट के पूरे पैसे वसूलकर खराब सीट देना अनैतिक है।
Air India ने दिया जवाब
आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। कृपया संपर्क स्थापिक करने के लिए सुविधाजनक समय बताएं।





