back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP में कांग्रेस MLA के विवादित बयान पर शिवराज चौहान भड़के, कहा -बेटियां देवी समान, ऐसे बयान स्वीकार्य नहीं

कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर शिवराज चौहान का सख्त जवाब आया। उन्होंने कहा कि ऐसे शर्मनाक बयान समाज को झकझोर देते हैं बेटियों पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा लड़कियों को लेकर दिया गया विवादित बयान राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ा रहा है। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे शर्मनाक बयान कभी नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है और बेटियां उनके लिए देवी के समान हैं।

”खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है”


फूल सिंह बरैया ने अपने एक बयान में कहा था कि खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। इस बयान को लेकर समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस तरह की टिप्पणियों को समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

बेटियां सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का रूप


भोपाल में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का रूप हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में कहा गया है कि यदि किसी का भी रूप देवी का है तो वह हमारी बेटियां हैं, इसलिए बेटियों को जाति, धर्म या समाज के आधार पर बांटना सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई नेता या व्यक्ति बेटियों को भी विभाजित करेगा?

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां पूजा के लिए हैं


शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि बेटियां पूजा के लिए हैं और उन पर टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस घटना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि उस पीड़िता के खाते में 10 लाख रुपये जमा किए जाएंगे और उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़की के बड़े होने पर उसे 28 लाख रुपये दिए जाएंगे ताकि उसका बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सके।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कड़ी आलोचना की


इस बीच बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस विधायक के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक का बयान चौंकाने वाला है और उन्होंने रेप को धार्मिक ग्रंथों से जोड़कर विवाद खड़ा किया। पूनावाला ने कहा कि बरैया के बयान से यह संदेश जाता है कि कुछ लोग रेप को आध्यात्मिक फल से जोड़कर इसे सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा से सवाल पूछा कि क्या वह इस बयान को सही मानती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...