back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्ना हजारे को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बने: शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि भारतीय राजनीति का नटवरलाल या भारतीय राजनीति में सियासी धर्मांतरण का जीता-जागता उदाहरण अरविंद केजरीवाल है।

नई दिल्ली, एजेंसी। विपक्षी दलों के नेताओं की मुलाकातों पर हमला बोलते हुए भाजपा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नटवरलाल बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि भारतीय राजनीति का नटवरलाल या भारतीय राजनीति में सियासी धर्मांतरण का जीता-जागता उदाहरण अरविंद केजरीवाल है। अन्ना हजारे को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बन गए हैं।

भाजपा ने दिल्ली सीएम को बताया पॉलिटिकल नटवरलाल

उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल नटवरलाल आज उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं जिन्हें वो कभी भ्रष्टाचारी बताते थे। गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं, लोकतंत्र बचाना इनका बहाना है, इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार तंत्र को बचाना है। कल तक जिसको गाली दे रहे थे, आज वो सुहाना-सुहाना है।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

उन्होंने पूछा कि नीतीश की राजनीतिक मज़बूरी हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल देश को बताएं कि उनकी ऐसी कौन सी राजनीतिक विवशता है जिसके चलते वो लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर रहे हैं? शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जोकि ‘रिवर्स रॉबिनहुड’ है, जो गरीबों से चुरा कर अपनी जेबें भरते रहे हैं उसके साथ राजनीतिक पिनाकियो खड़े हो रहे हैं और ये अपने आप को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री देते हैं। सियासी धर्मांतरण का ऐसा उदाहरण भारतीय राजनीति में कभी नहीं देखा गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...