back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या Shashi Tharoor का BJP में जाना तय! बीजेपी नेता ने किया बड़ा खुलासा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा ने उनके साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, “फाइनली, हम एक ही दिशा में यात्रा कर रहे हैं।” इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या शशि थरूर जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं? हालांकि, थरूर ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि यह सिर्फ एक यात्रा से जुड़ा संदर्भ था।

बीजेपी नेता बैजयंत पांडा ने शेयर की फोटो


शशि थरूर और बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को साझा करते हुए जय पांडा ने लिखा, “मेरे दोस्त और साथी ने मुझे इसलिए शरारती कहा क्योंकि मैंने बोला था कि हम फाइनली एक ही दिशा में यात्रा कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसे शशि थरूर के राजनीतिक रुख में बदलाव से जोड़ा। हालांकि, थरूर ने खुद इसका जवाब देते हुए लिखा, “केवल भुवनेश्वर तक के साथी यात्री! मैं कल सुबह कलिंगा लिटरेचर फेस्टिवल को संबोधित कर रहा हूं और तुरंत वापस आ रहा हूं!

कांग्रेस में क्यों असहज हैं शशि थरूर?


कांग्रेस में शशि थरूर को लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण भूमिका में नहीं देखा गया है। 2022 में जब उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ा था, तब उन्हें गांधी परिवार का समर्थन नहीं मिला। खरगे ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी। थरूर कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह G-23 का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिन्होंने पार्टी में सुधारों की मांग की थी। इसके अलावा, जब कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव किए, तो थरूर को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शशि थरूर जैसे अनुभवी नेता को बीजेपी में शामिल करने से पार्टी को केरल में एक मजबूत चेहरा मिल सकता है। थरूर खुद भी केरल में सीएम पद के लिए कांग्रेस से उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उन्हें पार्टी नेतृत्व से समर्थन नहीं मिला।

हालांकि, अभी तक शशि थरूर ने खुद बीजेपी में जाने की किसी संभावना को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अगर वह कांग्रेस से नाखुश होते हैं, तो आने वाले दिनों में उनके अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। 2009 से लगातार तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं। मनमोहन सरकार में विदेश राज्य मंत्री रहे। कांग्रेस के भीतर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मजबूत छवि पेश करने में भूमिका निभाई। फिलहाल शशि थरूर ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है, लेकिन उनकी हालिया गतिविधियां सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक दिशा को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...