शाह ने संत पुरषोतमप्रियदासजी के निधन पर गहरा दुख जताया
शाह ने संत पुरषोतमप्रियदासजी के निधन पर गहरा दुख जताया

शाह ने संत पुरषोतमप्रियदासजी के निधन पर गहरा दुख जताया

नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य पुरषोतम प्रियदासजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वह एक श्रद्धेय संत थे जिन्होंने लाखों लोगों को आशीर्वाद व ज्ञान देकर उनके जीवन को एक नई दिशा दिखाई। ट्वीट में केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण के प्रति आचार्य श्री पुरषोतम प्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के विचार, शिक्षा, और निस्वार्थ योगदान का कोई समांतर नहीं है। शाह ने यह भी कहा कि आचार्य पुरषोतम प्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी का जीवन मूल्यों और विवेक से परिपूर्ण था और उन्होने स्वयं को पूर्ण रूप से मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि परम पूजनीय संत का निधन एक अपूर्णिय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते दुनियाभर में उनके अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। आचार्य पुरषोतम प्रियदासजी स्वामीश्री महाराज मणिनगर स्वामीनारयाण गद्दी संस्थान के आध्यात्मिक प्रमुख थे। वे तपस्वी आचार्य वंशावली के पांचवे आचार्य और स्वामीनारयाण गद्दी के मौजूदा आचार्य थे। हिन्दुस्थान समाचार /रवीन्द्र मिश्र/बच्चन-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in