back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यौन शोषण के आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, विशेष अदालत ने दिए आदेश

Prajwal Revanna: एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई 2024 को विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जेडीएस पार्टी के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को विशेष अदालत ने 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी ने बेंगलुरु से 30 मई 2024 को रात के समय गिरफ्तार किया था, जब वह जर्मनी से बेंगलुरु लौटा था था।

विशेष कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है

एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई 2024 को विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद वह देश छोड़ कर विदेश भाग गए थे। जिसके बाद देश में उनके काले कारनामों के खिलाफ काफी आवाजे उठने लगी थी। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई थी। विपक्ष ने इस मामले में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को भी घेरा था। जिसके बाद रेवन्ना के चाचा और पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी ने मीडिया के माध्यम से उनसे अपील की थी कि आप जहां भी हो, वहां से आकर अपने को पुलिस को सरेंडर कर दो, आप देश के कानून से इस तरह भाग नहीं सकते हों।

सरकार की सख्ती के बाद प्रज्वल रेवन्ना भारत लौटे

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जब सरकार ने अपनी सख्ती दिखाई और विदेश मंत्रालय ने कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए प्रज्वल रेवन्ना को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द करने की बात कही। उसके बाद ही प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को झुठलाया और अपने को डिप्रेशन में होने की बात कही। प्रज्वल रेवन्ना ने जल्द ही जांच टीम के पास आने की बात कही। जिसके बाद वह 30 मई 2024 को जर्मनी से बेंगलुरु पहुंचे। जहां से एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

प्रजवल रेवन्ना की कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल जांच की गई थी

काफी विवाद होने के 35 दिन बाद प्रज्वल रेवन्ना भारत लौटे। एसआईटी ने उन्हें जर्मनी से बेंगलुरु पहुंचते ही 30 मई 2024 को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें 31 मई 2024 को विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां विशेष अदालत ने उन्हें 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। प्रजवल रेवन्ना की कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल जांच की गई थी, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...